Samastipur

मेडिकल इंजुरी रिपोर्ट के नाम पर डाॅक्टर बन युवक से 5 हजार की ठगी मामले में पीड़ित ने थाने में करायी शिकायत दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मेडिकल इंजुरी रिपोर्ट बनवाने के नाम पर एक युवक से 5 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को कभी सरायरंजन थाना का थानाध्यक्ष तो कभी समस्तीपुर सदर अस्पताल का डॉक्टर बताकर पीड़ित को झांसे में ले लिया। पीड़ित युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही निवासी सुभाष साह के पुत्र रोहित कुमार साह (30) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक को किसी केस के लिए मेडिकल इंजुरी रिपोर्ट की आवश्यकता थी, जिसके लिये सदर में इलाज के बाद उसनें इंजुरी रिपोर्ट की मांग की।

इसके अगले दिन उसे 9516093896 नंबर से फोन आया और बोला की मैं सदर अस्पताल से डाॅ. नितीन बोल रहा हूं। तुम्हारे केस का इंजुरी रिपोर्ट बन रहा है, तुम आनलाईन पांच हजार रूपया भेजो ताकी तुम्हारे फेवर में अच्छे से रिपोर्ट लिख सकूं। पीड़ित युवक ने बिना सोचे-समझे साइबर ठग पर विश्वास कर उसे डॉक्टर समझ लिया और उसे 5 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद जब वह सदर अस्पताल उससे मिलने आया और उक्त कथित डॉक्टर को फोन लगाया तो उसने कहा की एसपी कार्यालय आया हूं रिपोर्ट जमा करने, तीन हजार रूपये और भेज दो।

शक होने पर पीड़ित ने जब सवाल जबाब करना शुरू किया तो उसने अपने आपको व एसपी कार्यालय का एसएचो बताया। फिर पीड़ित ने कहा की एसएचओ थाने में होते हैं, तो उसने अपने आपको सरायरंजन थाने का एसएचओ बताया। इसके बाद अन्य सवाल-जवाब होने पर उसने फोन काट दिया और तबसे फोन नहीं उठा रहा है। ठगी का आभास होने पर पीड़ित युवक रोहित शाह ने साइबर थाने में मामला दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान न करें। अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। बता दें कि इससे पहले बीते तीन-चार दिनों के भीतर सदर अस्पताल में इंजुरी के नाम पर करीब आधे दर्जन लोगों से ठगी व ठगी की कोशिश हो चुकी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago