Samastipur

समस्तीपुर में मत्स्य पालक कृषकों के बीच मत्स्य विपणन किट का किया गया वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार व पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एन. विजय लक्ष्मी ने जिले में मत्स्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव डा. एन. विजय लक्ष्मी ने बीस मत्स्य पालक कृषकों के बीच मत्स्य विपणन किट एवं सात निश्चत पार्ट 02 के तहत मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के पांच लाभुकों को कुल 47.94 लाख का डमी चेक का वितरण किया।

मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि मत्स्य विपणन किट वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को स्वच्छ व ताजी मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। वहीं मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत जिले के बेकाड़ पड़े चौर की भूमि में तालाब निर्माण कर किसानों को मत्स्य उत्पादन से संबंधित रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं मत्स्य उत्पादन में जिले को आत्मनिर्भर बनाना है।

 

मौके पर अपर मुख्य सचिव ने गौसपुर सरसौना स्थित रेणु देवी के बायो फ्लॉक टैंक, बायो फ्लॉक तालाब, समेकित अलंकारी मछलियों का संवर्द्धन इकाई एवं मत्स्य बीज हैचरी के साथ साथ रेणु देवी के स्वलागत से निर्मित बायो फ्लॉक टैंक का निरीक्षण किया एवं उन्हें प्रोत्साहित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

वहीं निशांत कुमार के कैम्पस में विभागीय अनुदान से निर्माण किये गये बायो फ्लॉक टैंक का भी निरीक्षण कर मत्स्य पालन से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा पांडेय, एसी आपदा प्रबंधक, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी मो. नियाजउद्दीन, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago