Samastipur

समस्तीपुर में बहन की जगह सीटेट की परीक्षा देने के दौरान धरायी महिला को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के एक परीक्षा केंद्र पर अपनी बड़ी बहन की जगह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने यह फैसला सुनाया। शारदा की अग्रिम जमानत याचिका पहले समस्तीपुर की निचली अदालत और फिर 23 अप्रैल को पटना हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उसे राहत देने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि 14 दिसंबर 2024 में नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित सीपीएस स्कूल में सीटेट परीक्षा के दौरान एक युवती को अपनी बड़ी बहन की जगह परीक्षा देने के आरोप में पकड़ा गया था। इसको लेकर स्कूल के प्राचार्य मो. आरिफ के आवेदन पर नगर थाने प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उस दिन प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक एवं आधार कार्ड की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान बहादुरपुर दरभंगा निवासी कुमारी रानी को फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल होते हैं पकड़ा गया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन कुमारी शारदा के स्थान पर गैर कानूनी ढंग से परीक्षा दे रही थी। पकड़े जाने पर परीक्षा केंद्र पर ही इस फर्जी कार्य में लिप्त होने की बात उसने स्वीकार की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

17 घंटे ago