समस्तीपुर : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना सुमीत कुमार सौरभ ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को निर्देश देते हुए कहा है कि अब मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ा कोई भी आवेदन, प्रतिवेदन या स्पष्टीकरण जिला कार्यालय में आकर जमा नहीं करना है। इसके लिए विभागीय ईमेल या निबंधित डाक का ही उपयोग करना है।
कार्यालय आदेश में कहा गया है कि कई शिक्षक आवेदन या जवाब देने के नाम पर विद्यालय से अनावश्यक रूप से बाहर रहते हैं। इससे विद्यालय और जिला कार्यालय दोनों के कार्य प्रभावित होते हैं। यह स्थिति खेदजनक है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी शिक्षक बिना कारण जिला कार्यालय में पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…