Samastipur

आम उत्पादकों के लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली द्वारा आम उत्पादकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आयोजित किया गया। शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. आरके तिवारी व सहायक निदेशक उद्यान प्रशांत कुमार के द्वारा किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि समस्तीपुर में आम उत्पादन परम्परागत रूप से बहुत पहले से ही किया जाता रहा है। किसानों को आधुनिक तरीके से बाग प्रबंधन करते हुए अधिक आय प्राप्त किया जा सकता है।

सहायक निदेशक उद्यान ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम उत्पादक किसान पैक हाउस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ धीरु कुमार तिवारी ने विस्तारपूर्वक आम के बाग में छत्रक प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा बाग की मिट्टी का स्वास्थ्य प्रबंधन पर चर्चा किया।

डॉ धीरु ने कहा कि आम के फल की तुड़ाई हो जाने के पश्चात पेड़ की बीच वाली ऊपरी टहनी को काटकर हटा देना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की रौशनी व हवा का संचार पूरे पेड़ में होने लगता है। फसल सुरक्षा विशेषज्ञ सुमित कुमार सिंह ने आम में लगने वाली बीमारियों एवं कीटों के नियंत्रण हेतु समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि व्यवसाय एवं प्रबंधन के सहायक प्राध्यापक डॉ. रमनदीप सिंह ने आम की फसल से अच्छी आमदनी लेने हेतु रणनीतियों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रदीप महतो आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago