Samastipur

समस्तीपुर: अज्ञात ऑटो से कुत्ते की मौत पर मालिक ने कई वाहन चालकों को पीटा, नाराज चालकों ने किया जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- अज्ञात ऑटो से कुचल कर कुत्ते की मौत होने से नाराज उसके मालिक सह पंप के संचालक और उनके कर्मियों ने मिलकर उस मार्ग से गुजरने वाले दर्जनों वाहन चालकों की बेरहमी से पिटाई कर दी और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नाराज चालकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलहा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात टेंपो की चपेट में आने से एक कुत्ते की मौत हो गई। इससे नाराज पेट्रोल पंप के मालिक रजनीश पांडेय एवं उनके कर्मियों ने घटना के बाद जो भी टेंपो उस मार्ग से गुजर रही थी उसके चालकों के साथ पंपकर्मियों ने मारपीट की। टेंपो में तोड़फोड़ किया।

इस क्रम में टेंपो चालकों द्वारा भी पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ किया गया। इस घटना के विरोध में चालकों ने पटोरी-समस्तीपुर मार्ग को कवि चौक के निकट जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जाम समाप्त कराया गया। इस मारपीट की घटना में टेंपो चालक चकसलेम निवासी हेमंत शर्मा, चकसाहो निवासी सिकंदर कुमार, शिउरा निवासी उपेंद्र महतो, रुपौली निवासी नंदलाल महतो घायल हो गये. थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह ने बताया कि टेंपो चालकों द्वारा कुछ देर के लिए सड़क जाम किया गया था। जिसे समझा कर समाप्त कराया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…

6 मिनट ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

12 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

12 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

12 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

13 घंटे ago