Samastipur

नाबालिग से गैंगरे’प मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर समस्तीपुर SP कार्यालय का मुकेश सहनी करेंगे घेराव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीते 25 अप्रैल को एक नाबालिग किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म किये जाने और उक्त मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समर्थकों के साथ मंगलवार 10 जून को एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसको लेकर मुकेश सहनी ने रविवार की शाम सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया कि पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।

घटना के दो दिनों बाद तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था। बाद में पार्टी के प्रदेश और जिला के नेता एक्टिव होकर महिला थाने में केस दर्ज कराया। लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुकेश सहनी ने निषाद समर्थकों से मंगलवार को एसपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में जुटने की अपील की है। इधर एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि पुलिस आरोपियों की पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो द्वारा सभी बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

8 घंटे ago