समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र में भोरेजय राम पंचायत स्थित शाहपुर गांव में गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने पांच बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान दो बाइक सहित एक देसी कट्टा एवं एक गोली भी बरामद किया गया। पकड़े गये सभी बदमाश बेगूसराय जिला के खोदाबंद पुर थाना क्षेत्र के सागी गांव निवासी मो. जमशेद, नौशाद, मो. रहमान, मो. कौसर, तथा छौडाही थाना क्षेत्र के एजली गांव निवासी मो. मुजेसर के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि खानपुर पुलिस इस इलाके में गश्ती नहीं करती है। जिससे बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस इलाके में आए दिन आपराधिक वारदातें होती रहती है। लोगों ने बताया कि बेगूसराय जिला के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के सागी गांव निवासी मो. जमशेद के पुत्री साजदा खातून की शादी शाहपुर गांव निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. जफर से हुई थी।
साजदा के ससुराल आने पर उसके पति, सास, ससुर, द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने लगा। इसकी सूचना मिलने पर लड़की के परिवार के लोग बेगूसराय से शाहपुर पहुंच मामले की जानकारी लिया। बताते हैं कि साजदा के परिजनों ने प्रताड़ित किए जाने संबंधी आवेदन खानपुर पुलिस को भी दिया। लेकिन खानपुर पुलिस ने आवेदन को गंभीरता से नहीं लेते हुए ग्राम पंचायत से इसका निपटारा करने का सलाह दिया। रविवार को इस मामले का निपटारा किये जाने की तिथि ग्राम पंचायत से निर्धारित किया गया।
इसी बीच गुरुवार शाम साजदा के परिजन आधा दर्जन लोगों के साथ शाहपुर गांव पहुंचकर शाहपुर बांध स्थित मोहम्मद अनवर के मुर्गा दुकान पर दो बाइक से पहुंचकर मोहम्मद अनवर की पिटाई की। इसी दौरान हल्ला होने पर बगलगीरों ने पांच बदमाशों को पकड़ा। वहीं एक भागने में सफल रहा। इसमें से एक के कमर से देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली मिला। सभी को खानपुर पुलिस को सौंपा गया है।
इधर दोनों पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अलग-अलग आवेदन खानपुर पुलिस को दिया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो ने बताया कि पांच बदमाश धमकाने के उद्देश्य से हथियार के साथ शाहपुर गांव में पहुंचे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांचों बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…