Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर जननायक एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसलने से युवक का कटा पैर, गंभीर हालत में PMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर शुक्र की देर रात जननायक एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर कट गया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान बेगूसराय जिले के नया नगर निवासी रोहन कुमार के रूप में की गयी है।

इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे आरपीएएफ पुलिस कर्मी का बताना है कि प्लेटफार्म संख्या- 5 पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में बैलेंस बिगड़ने से वह प्लेटफार्म के नीचे चला गया। इस दौरान इसका पैर कट गया। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने यात्री को समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का बताना है कि यह ट्रेन से कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर यहां पहुंचे हैं। स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago