Samastipur

समस्तीपुर के दर्जनों गांवों की चमकेगी किस्मत, मिलने जा रहा है पहला एक्सप्रेस-वे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार को उसका पहला एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है और समस्तीपुर इसका अहम हिस्सा बनेगा. शहर से सटे गरुआरा के पास समस्तीपुर-पूसा रोड को पार कराने के लिए एक बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह कार्य इतनी तेज़ी से चल रहा है कि स्थानीय लोग इसे ‘युद्धस्तर’ पर निर्माण कह रहे हैं. यह पुल एक्सप्रेस-वे को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए बेहद अहम है और आने वाले दिनों में समस्तीपुर की सूरत बदलने का संकेत है.

30 गांवों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे

औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे (एनएच-119 डी) के तीसरे पैकेज के अंतर्गत यह हाईवे समस्तीपुर जिले के करीब 30 गांवों से होकर गुजरेगा. इससे इन गांवों को अब बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी और इलाके में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत असम से गया-समस्तीपुर होते हुए 209 किलोमीटर लंबा यह सड़क मार्ग विकसित किया जा रहा है. समस्तीपुर और दरभंगा के बीच चल रहे चौथे पैकेज के तहत काम जोरों पर है.

पटना की दूरी होगी कम

इस एक्सप्रेस-वे से समस्तीपुर से पटना की दूरी घटकर 65 किलोमीटर रह जाएगी, जो पहले 100 किलोमीटर थी. दरभंगा एयरपोर्ट की दूरी भी सिर्फ 35 किलोमीटर रह जाएगी. इस एक रूट पर पटना, दरभंगा और गया – तीनों एयरपोर्ट आ जाएंगे, जिससे यातायात और व्यापारिक गतिविधियों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. यह परियोजना न केवल समस्तीपुर बल्कि वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद और औरंगाबाद जिलों के लिए भी वरदान साबित होगी.

शहर को मिलेगा लिंक रोड

समस्तीपुर-ताजपुर रोड के छठे किलोमीटर पर एक लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है जिससे शहरवासी सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ सकें. इससे ताजपुर रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और शहर की अधिसंख्य आबादी को नई कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे न केवल समय बचेगा बल्कि यात्रा भी ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago