Samastipur

बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मां-बेटी सहित 5 शातिर गिरफ्तार

बिहार की समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और एसटीएफ ने नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 7 मई को हुई 5 करोड़ की लूटपाट के मामले में मां-बेटी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ पेशेवर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है, बल्कि इसमें एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संलिप्तता भी उजागर हुई है.

बैंक लूटकांड का खुलासा:

15 लाख रुपए कैश की लूट के मामले का खुलासा होते ही जिले में हड़कंप मच गया है. अब तक कुल आठ अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें हाल ही में पांच अपराधियों को पकड़ा गया है. इससे पूर्व तीन अन्य अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जिनमें मास्टरमाइंड कर्मवीर भी शामिल था. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 447 ग्राम आभूषण, चार मोबाइल फोन, बैंक से संबंधित कागजात, एक पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

राजनेता का नाम आया सामने:

इस लूटकांड में शामिल एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा का नाम सामने आया है, जो पूर्व में समस्तीपुर लोकसभा का चुनाव निर्दलीय भी लड़ चुका है. वहीं समस्तीपुर कोर्ट के एक वकील के सहयोगी दीपक कुमार मुंशी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक मां-बेटी और एक सोनार दीपक कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है. लूटकांड की योजना रमेश झा और दीपक कुमार उर्फ मुंशी ने मिलकर रची थी.

क्या बोले एसडीपीओ?:

सदर एसडीपीओ और एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए एसटीएफ और जिला पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में काशीपुर से दीपक कुमार की गिरफ्तारी की गई. वह पूर्व में भी कई मामलों में आरोपित रह चुका है और एक पेशेवर अपराधी है. पूछताछ में उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और लूटे गए गहनों में से कुछ की बरामदगी भी हुई है.

रमेश झा ने रची थी साजिश:

संजय पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि दीपक का एक साथी अखिलेश कुमार उर्फ गोलू, जो फरार है, उसके ससुराल से भी लूटे गए आभूषण बरामद हुए हैं. दीपक समस्तीपुर कोर्ट में एक वकील के यहां काम करता था और वहीं उसकी मुलाकात रमेश झा से हुई थी. रमेश झा ‘युवा क्रांतिकारी मोर्चा’ नामक राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है. एसडीपीओ ने बताया कि बैंक में लोन के लिए नकली सोना जमाकर धोखाधड़ी की थी. बैंक से 23 लाख रुपए का लोन लेने के बाद बैंक के दबाव के कारण ही उसने बैंक लूट की योजना बनाई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली और नेपाल की यात्रा पर निकल गए थे.

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago