Samastipur

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में की तूफानी बल्लेबाजी, 5 छक्के व 3 चौके सहित 19 गेंदों में बनाये 48 इतने रन, भारत की हुई जीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में छह विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार को होव में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 42.2 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 24 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए एक शानदार पारी खेल दी है। अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए वैभव ने पहले वनडे मैच में सिर्फ 19 गेंदों पर एक धुआंधार पारी खेली और आईपीएल के बाद अब इंग्लैंड में भी अपने नाम का डंका बजा दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बीच पहला वनडे मैच काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप हुई। जहां, वैभव ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।

उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48 रन बना दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 252.63 का रहा। अगर आप वैभव की पारी पर गौर करें, तो उन्होंने 48 रन बनाए, जिसमें से 42 रन तो बाउंड्री से ही बनाए हैं। इसके बाद से ही हर तरफ वैभव की तूफानी बल्लेबाजी की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने की बॉलिंग

इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां, युवा इंग्लिश टीम ने 42.2 ओवरों में 174 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने 3 विकेट लिए। जबकि हेनिल पटेल, आरएस एम्ब्रिस और मोहम्मद एहसान ने 2-2 विकेट लिए। आपको बता दें, इस दौरान 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी एक ओवर बॉलिंग की, जिसमें सिर्फ 2 रन खर्च किए।

Avinash Roy

Recent Posts

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

15 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

1 घंटा ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

2 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

4 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

4 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

7 घंटे ago