Samastipur

समस्तीपुर के 48वें SP के रूप अरविंद प्रताप सिंह ने संभाली कमान, कलेक्ट्रेट कैंपस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : 2018 बैच के आईपीएस अरविंद प्रताप सिंह ने बुधवार को समस्तीपुर के 48वें एसपी के रूप में कमान संभाल ली। मंगलवार की रात निवर्तमान एसपी अशोक मिश्रा से पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को एसपी कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट कैंपस में सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह सीधे अपने कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी ने जिले के थाना क्षेत्रों की गतिविधियों व अपराधिक गतिविधियों एवं अपराध नियंत्रण के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली। वहीं जिले के भौगोलिक स्थिति सहित अन्य जानकारियां भी ली।

पदभार लेने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि समस्तीपुर का कार्यकाल उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। एक एसपी के तौर पर प्राथमिकताएं तो वहीं होंगी-अपराध नियंत्रण करना, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, शराबबंदी को सख्ती से लागू करना, प्रिवेंटिव एक्शन, पुलिस-पब्लिक दोस्ताना संबंध, यातायात समस्या को ठीक करना, व्यवसायियों को भयमुक्त माहौल देने का प्रयास करना। लेकिन, अलग और खास प्राथमिकता यह होगी कि आम लोगों तक उनकी सीधी पहुंच होगी।

एसपी के रूप में जिलेवासी को यह भरोसा जरूर होगा कि उनके बीच का कोई ही शख्स उनकी 24 घंटे रखवाली कर रहा है। अमन-चैन की चिंता कर रहा है। इस नाते आम-अवाम चैन की नींद सो सकेगी। हां, मगर उन्हें आपराधिक या शरारती तत्वों के बारे में कोई सूचना प्राप्त होती है तो निर्भिक होकर वह सूचना पुलिस तक पहुंचाए। ताकि, उसपर त्वरित एक्शन लिया जा सके।

उन्होंने कहा कि उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9431822993 पर भी फोन या वाट्सएप से सूचना दे सकते हैं। एसपी ने यह भी कहा कि थानों से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने, गोपनीय सूचना देने, एवं किसी प्रकार की सहायता हेतु उपरोक्त दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल/वाट्सएप कर सकते हैं। कॉल/ वाट्सएप करने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

वीडियो

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago