Samastipur

समस्तीपुर में एक साथ जली पिता-पुत्र और भाई की चिता, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ था भयंकर एक्सीडेंट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में 14 जून को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ था। जिसमें समस्तीपुर के 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि हरियाणा में एक की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। चारों एक ही परिवार के हैं। मृतकों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी अशोक शर्मा, उनके बेटे राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश (28), अशोक के चचेरे भाई विवेक शर्मा और उनके साले फूलो शर्मा हैं।

अशोक शर्मा, राजकुमार शर्मा और विवेक शर्मा का रामभद्रपुर में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। फूलो शर्मा शिवाजीनगर के रहने वाले थे। जिस कारण उनके शव को शिवाजीनगर भेजा गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार भी हुआ।

यह भी पढ़ें : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत; एंबुलेंस से शव लेकर आ रहे थे समस्तीपुर, पिकअप से हुई टक्कर

दरअसल, अशोक शर्मा हरियाणा में कारपेंटर का काम करते थे। 14 जून को कार्यस्थल पर हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। बेटा राजकुमार, चचेरा भाई विवेक और उनके साले फूलो शर्मा दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करते थे। तीनों एक साथ हरियाणा पहुंचे। हरियाणा से एक एंबुलेंस में अशोक का शव लेकर समस्तीपुर के लिए चले। रास्ते में पिकअप से टक्कर हो गई।

हादसे में वारिसनगर के रहने शंभू राय जख्मी हुए थे, जिनका अमेठी में इलाज चल रहा है। शंभू राय कारपेंटर अशोक के ठेकेदार हैं। जो हरियाणा में ही थे। एंबुलेंस से वो भी समस्तीपुर आ रहे थे। ग्रामीण राजेश राय उर्फ रंजन ने कहा कि अशोक शर्मा पिछले 35 से 40 साल से दिल्ली और हरियाणा के इलाके में रहकर कारपेंटर का काम करते थे। वहां ठेकेदारी के माध्यम से विभिन्न साइटों पर काम कर रहे थे। 12 जून को वे समस्तीपुर से हरियाणा काम पर गए थे।अशोक शर्मा के तीन बेटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

1 घंटा ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago