Samastipur

किसानों से खरीद की गयी धान में गबन का मामला उजागर होने पर पैक्स अध्यक्ष के उपर FIR का आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। डीसीओ ने कल्याणपुर के वरीय सहकारिता पदाधिकारी को 24 घंटे के भीतर कल्याणपुर थाने में पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने काे कहा है। उनके खिलाफ अधिप्राप्त धान के गबन का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज कराते हुये उन्हें अवगत कराने को कहा गया है।

उनके द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में अधिप्राप्त धान के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति नहीं की गयी है। कल्याणपुर के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने डीसीओ को आवेदन देकर सूचित किया था कि वासुदेवपुर पैक्स द्वारा कुल 126.625 एमटी धान की खरीद की गयी।

जिसके समतुल्य 87 एमटी सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर को की जानी है, लेकिन पैक्स के द्वारा 29 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर को आपूर्ति की गयी है। समिति का निर्गत स्वीकृत्यादेश भी 135 दिनों से लंबित है। समिति द्वारा अध्यावधि तक सीएमआर आपूरित भी नहीं किया गया। धान के भौतिक निरीक्षण उपरांत पाया गया था कि किसानों से खरीद की गयी धान का गबन हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

24 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

52 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

1 घंटा ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago