Categories: NEWSSamastipur

महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले 1588 पुरुष यात्री लिये गये हिरासत में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले माह के एक माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 522 लोगों को हिरासत में लिया गया। ऑपरेशन समय पालन के तहत इस दौरान सर्वाधिक 238 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये। जबकि समस्तीपुर मंडल में 112, सोनपुर मंडल में 72, धनबाद मंडल में 51 व पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 49 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसी तरह ऑपरेशन महिला सुरक्षा में तहत पिछले माह तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1588 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 856 लोग दानापुर मंडल में जबकि सोनपुर मंडल में 306, धनबाद मंडल में 185, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 127 व समस्तीपुर मंडल में 114 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago