समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ग्रामीण चिकित्सक के इलाज में महिला की मौ’त मामले में डॉक्टर पर केस दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर समथु गांव में चर्म रोग के इलाज में सुई लगाने से हुई महिला खुशबू कुमार की मौत मामले में ग्रामीण डॉक्टर पर केस दर्ज किया गया। इसमें बिना उपयुक्त मेडिकल अनुज्ञप्ति का मेडिकल क्लिनिक का संचालन व मेडिकल प्रेक्टिस (इलाज) करने की धारा लगाया गया है।

अंगारघाट थाना में खुशबू के पिता रामपुर समथु निवासी सत्यनारायण सिंह के आवेदन पर उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली हाट निवासी बिमलेश कुमार पासवान व उसका भाई अमरजीत पासवान पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं मामले में अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने बताया की केस दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमरी शुरू कर दिया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150