Samastipur

समस्तीपुर जिले में 1 हजार 103 सरकारी स्कूलों के किचन शेड क्षतिग्रस्त, जानें किस प्रखंड की क्या है स्थिति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में चिन्हित 1103 सरकारी स्कूलों में एमडीएम के किचन शेड सह भंडार गृहों की मरम्मति अभी तक नहीं करायी गई है। जिसके कारण इनमें बच्चों का भोजन बनाने तथा भोजन सामग्री के सुरक्षित रख रखाव में काफी दिक्कत आ रही है। शिक्षा विभाग ने जिला से क्षतिग्रस्त किचन शेडों सह भंडार गृहों वाले स्कूलों की सूची पिछले साल ही मांगी थी। जिला से सूची उपलब्ध भी करा दी गई थी। डीपीओ, एमडीएम सुमित कुमार सौरभ ने बताया कि शिक्षा विभाग ने राज्य को भेजी उक्त सूची के एवज में राशि ही नहीं भेजी। जिसके कारण क्षतिग्रस्त किचन शेडों व भंडार गृहों की मरम्मत्ति नहीं हो सकी।

डीपीओ ने यह भी बताया कि राज्य एमडीएम निदेशालय ने मरम्मति पर 10 हजार रुपये तक ही खर्च करने को कहा था। लेकिन जिला से इस राशि को बढ़ाने के लिए राज्य एमडीएम निदेशालय से अनुरोध किया गया था, जिस पर राज्य निदेशालय तैयार नहीं हुआ। जिला से मरम्मत पर 10 हजार रुपये से अधिक का एस्टिमेट बना रखा था। जिला शिक्षा कार्यालय ने विभाग से तय राशि 10 हजार रुपये पर मरम्मति कराने से हाथ खड़े कर दिए थे।

परिणामस्वरूप, 1103 सरकारी स्कूलों के किचन शेड सह भंडार गृहों की मरम्मति का काम अधर में लटक गया। जिले में काफी दिनों से ये पुराने किचन शेड सह भंडार गृह जर्जर व क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। इसके कारण इन स्कूलों में बच्चों के खाना बनाने तथा एमडीएम का सामान रखने में काफी दिक्कत हो रही है। जैसे तैसे खाना बनाना पड़ता है। भोजन सामग्रियों को जैसे तैसे रखना पड़ता है। गर्मी के मौसम में अधिक दिक्कत होती है।

जिला शिक्षा कार्यालय से राज्य निदेशालय के बीच वर्षों से मरम्मत्ति कराने को लेकर पत्राचार किया जाता रहा है। जिस पर निदेशालय ने जिले से पुराने व जर्जर किचन शेड वाले स्कूलों की लिस्ट मांगी थी। साथ ही मरम्मति के लिए एस्टिमेट बनाने का निर्देश भी दिया था। जब जिला ने एस्टीमेट बनाना शुरू किया गया तो विभाग ने मरम्मति मद में 10 हजार रुपये ही खर्च करने की सीमा निर्धारित कर दी। इस तरह राशि खर्च के पेंच में मरम्मति का काम अटक गया।

किस प्रखंड में कितने जर्जर किचन शेड :

बिथान में 58, दलसिंहसराय में 54, हसनपुर में 69, कल्याणपुर में 94, खानपुर में 49, मोहिउद्दीगगर में 60, मोहननपुर में 17, मोरवा में 60, पटोरी में 51, पूसा में 18, रोसड़ा में 55, समस्तीपुर में 39, सरायरंजन में 72, शिवाजीनगर में 40, सिंघिया में 95, उजियारपुर में 89, वरिसनगर में 63, विभूतिपुर में 76, विद्यापतिनगर में 42

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago