Samastipur

कार्यो के क्रियान्वयन में कोताही बरतने पर नपेंगे अधिकारी, बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। वहीं डीएम ने मिशन निपुण मिशन की त्रैमासिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रवेशोत्सव, 2025 अन्तर्गत आंगनवाड़ी में कक्षा 1 में नामांकन के लिए पात्र बच्चों के कक्षा 01 में नामांकन, मशाल 2024 कार्यक्रम अंतर्गत खेल प्रतियोगिता सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गयी। साथ ही इससे संबंधित आवश्यश्क निर्देश भी डीएम ने कर्मियों को दिया।

वहीं जिला स्तरीय निपुन मिशन के त्रैमासिक बैठक डीएम ने कहा कि बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिये सत्र 2026 27 तक कक्षा 3 में नामांकित बच्चों को पढ़ने, लिखने और अंकगणित की दक्षता प्राप्त कराना है।

इधर डीएम ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार प्रतिषेध एवं पुनर्वास अधिनियम की द्वितीय त्रैमासिक बैठक में संपन्न हुई। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत राहत एवं पुनर्वास सुविधाएं सहित अन्य मामलों का अनुश्रवण किया गया। मौके पर एसपी, डीडीसी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

3 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago