Samastipur

अगलगी के शिकार पीड़ित परिवार को समाजसेवी राजू सहनी ने पहुंचायी राहत सामग्री, दो दिनों में घर के निर्माण का काम कराने का भी दिया भरोसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में बीते दिनों हुए अगलगी की घटना के शिकार पीड़ित परिवार से मिलने समाजसेवी राजू सहनी के टीम मेंबर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, तथा समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा दिए जाने वाली राहत सामग्री उपलब्ध कराया। उपलब्ध कराए गए राहत सामग्री में 6 पैकेट चावल, 1 पैकेट आटा, 50 किलो आलू, 10 किलो दाल 5 लीटर सरसों तेल, 20 किलो नमक, 5 किलो प्याज, 5 किलो चुड़ा, 2 किलो सत्तू, 2 किलो गुड़, साड़ी, लुंगी, गंजी, तथा खाना बनाने का पुरा बर्तन सेट आदि उपलब्ध कराया।

राजू सहनी की टीम के द्वारा उपलब्ध करायी गयी राहत सामग्री

इस दौरान मौके पर मौजूद पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले दिनों 25 मई की सुबह करीब 1 बजे उनके घर में आग लग गयी थी। इस अगलगी की घटना में उनके घर में सोया एक तीन वर्षीय बच्चे व एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की भी जलकर मौत हो गयी थी। जिसकी सूचना पर उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी राजू साहनी के द्वारा, उन लोगों को करीब 25-30 हजार रुपये का सामान उपलब्ध कराया गया है।

जिसमें राशन-किरासन का सामान, सूखा राशन का सामान, पहनने के लिए कपड़ा तथा खाना बनाने के लिए पुरा एक सेट वर्तन आदि भी उपलब्ध कराया गया है। दुरभाष पर समाजसेवी राजू साहनी ने उनके आवास के निर्माण का काम दो दिनों में करा देने की बात कही है। मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि का बताना है कि, राजू साहनी के द्वारा अक्सर लोगों की सहायता की जाती रही है। जिसके बारे में उनलोगों को न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलती थी, लेकिन आज उन्होंने देख भी लिया कि, उनके द्वारा पीड़ित परिवार को काफी मात्रा में खाने पीने का सामान, सूखा राहत का सामान बर्तन, कपड़ा आदि उपलब्ध कराया गया है।

वहीं युवा समाजसेवी भाई राजु सहनी ने दुरभाष पर बताया कि, बीते एक सप्ताह से उजियारपुर प्रखंड व दलसिंहसराय प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में हुए हादसे के पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने में उनके टीम के लोग व्यस्त थे। जिसके कारण दलसिंहसराय नगर परिषद वार्ड संख्या-1 के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने व राहत सामग्री उपलब्ध कराने में कुछ देर हो गयी है। इसके लिए उन्होंने खेद भी प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हालत काफी दयनीय है। अभी तक पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे, इतने कड़े धूप में अपना गुजर-बसर कर रहा है, लेकिन अभी तक उस परिवार को सरकारी सहयोग उपलब्ध नही कराया गया है। इसलिए आने वाले एक से दो दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को आवास निर्माण के लिए एल्वेस्टर व सिंमेट का पिलर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मौके पर मौके पर घुरण सहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, बैजनाथ सहनी, मजनू सहनी, महेश्वर सहनी, सुजित कुमार, संजीत सदा, रामवृक्ष सदा, रामप्रवेश सदा, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, शंकर सदा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद पासवान, गीता देवी, हरेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पिड़ित परिवार व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

12 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

14 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

15 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago