Samastipur

जिला परिषद सदस्य द्वारा छात्र नेता पर झूठा मुकदमा कराने के विरोध में 21 जून को दलसिंहसराय थाना घेराव कार्यक्रम को DYFI का समर्थन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) की एक महत्वपूर्ण बैठक पगड़ा ब्रांच में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सूरज राम ने की एवं पर्यवेक्षण नीलम देवी द्वारा किया गया। बैठक में छात्र युवा नेता कुन्दन यादव पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 की सदस्या द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे की निंदा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) द्वारा दिनांक 21 जून को दलसिंहसराय थाना पर आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन को DYFI का भी पूरा समर्थन प्राप्त होगा। यह प्रदर्शन झूठे मुकदमे के खिलाफ तथा निष्पक्ष न्याय की मांग को लेकर किया जाएगा।

DYFI नेता कुन्दन पासवान ने बताया कि कुन्दन यादव एवं जिला परिषद सदस्या के बीच सोशल मीडिया पर केवल वैचारिक मतभेद था। यदि कोई पोस्ट आपत्तिजनक थी, तो कानून के तहत उचित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। लेकिन बिना किसी प्राथमिक जांच के पुलिस द्वारा सीधे मुकदमा दर्ज कर देना यह दर्शाता है कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जिसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को दबाना है।

यह फर्जी मुकदमा न केवल कानून की अवहेलना है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है, जहाँ छात्र-नौजवानों द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म पर उठाए जा रहे सवालों को दबाने के लिए सत्ता द्वारा दमनात्मक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

जनवादी नौजवान सभा सभी युवाओं, छात्रों, बुद्धिजीवियों और जनपक्षधर नागरिकों से अपील करती है कि वे 21 जून को आयोजित थाना घेराव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और प्रशासन से मांग करें कि इस मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। बैठक में सदानंद सिंह, सूरज राम, संजय पासवान, मुखिया पासवान, ललन पासवान, मोहम्मद कलीम, नरेश दास समेत अन्य साथी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago