समस्तीपुर :- दरभंगा के सहायक निबंधक महानिरीक्षक (एआईजी) मो. जावेद अंसारी ने जिला निबंधन कार्यालय, समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अवर निबंधक अमित कुमार मंडल के साथ इस कार्यालय के विभिन्न हिस्सों यथा अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष, प्रधान सहायक कक्ष, दस्तावेज़ों का मिलान व स्टॉक होल्डिंग काउंटर के अलावा अन्य काउंटरों का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा वहां के कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
इस क्रम में जमीन की खरीद-बिक्री आदि कार्य के लिए पहुंचे लोगों से मिल कर उनकी समस्या भी जानी। इस क्रम में उन्होंने जिला अवर निबंधक को कई निर्देश दिए। एआईजी ने इस दौरान बताया, कि अब यहां ई – निबंधन के माध्यम से कार्य शुरू होने से जरूरतमंद लोगों को जमीन का निबंधन कराने में बड़ी आसानी हो रही है।
कार्य में पारदर्शिता भी दिखती है। लोग मोबाइल से भी निबंधन की फीस जमा करते हैं। लोगों को दस्तावेज भी समय पर मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2024 से ई- निबंधन कार्य सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में शुरू है। विभिन्न फेजों में दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रगति के बारे में उन्होंने बताया कि अब तक आठ लाख दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन स्कैन किया जा चुका है। ये दस्तावेज 1990 से 1995 तक की अवधि के हैं।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…