विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में बुधवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम निषेध की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद, एनईपी निदेशक हरि मोहन, श्रम अधीक्षक समस्तीपुर समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित#Samastipur pic.twitter.com/NF1Xl0NAUB
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 12, 2025
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं बाल श्रम का समर्थन करेंगे और न ही अपने आसपास ऐसा होने देंगे। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल में है, किसी काम पर नहीं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाए और बच्चों को उनके अधिकार दिलाने में सहयोग करे।

उन्होंने संबंधित विभागों को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया। कार्यक्रम में बाल श्रम से जुड़ी समस्याओं, कानूनी प्रावधानों एवं इसके उन्मूलन के उपायों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में बाल श्रम की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।






