Samastipur

बिथान में मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में दो नामजद अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाना क्षेत्र में मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के केलबाड़ी गांव निवासी जयजयराम यादव के पुत्र गुड्डू यादव व हसनपुर थाना क्षेत्र के शोभेपुरा गांव निवासी फुलेश्वर यादव के पुत्र कृष्ण यादव के रूप में की गई है।

दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा। यह मामला 24 अक्टूबर 2023 को सामने आया था जब एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया गया कि उसकी पुत्री घर के पीछे स्थित पुरानी सड़क से मेले को देखने गई थी। लेकिन बिथान रोड ढाला के पास से उसे बहला-फुसला कर अगवा कर लिया गया। बाद में उसे उत्तर प्रदेश की एक महिला मानव तस्कर के हाथों बेच दिया गया।

पूर्व में पीड़िता की बरामदगी बिथान पुलिस की तत्परता से कर ली गई थी। नाबालिग ने बयान में बताया था कि पहले उसे बेगूसराय जिले के बखरी क्षेत्र में रखा गया। फिर वहां से उत्तर प्रदेश भेज दिया गया। उसने यह भी बताया कि कथित महिला मानव तस्कर ने परिजनों से उसे छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं देने पर उसे वापस करने से इनकार कर दिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मोबाइल टॉवर लोकेशन, कॉल डिटेल्स व तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। साथ ही इस मानव तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

पुलिस अब पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी जैसे संगीन अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैंह

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago