समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर समथू गांव में एक झोला छाप डॉक्टर (ग्रामीण चिकित्सक) से इलाज के बाद एक नव विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी नवीन कुमार की पत्नी 28 वर्षीय खुशबू कुमारी के रुप में हुई है। वह बीते कुछ दिनों से रामपुर समथू गांव में अपने पिता सत्यनारायण सिंह की घर ठहरी हुई थी। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
मृतका के परिजनों ने बताया कि खुशबू को चर्मरोग का बिमारी था। उसके पति नवीन कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते हैं। इसलिए वह 15 जून को इलाज के लिए मायके आयी हुई थी। 18 जून को रामपुर समथू गांव में ही एक ग्रामीण चिकित्सक से चर्मरोग का इलाज कराया। चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने दुबारा उसकी ग्रामीण चिकित्सक को घर बुलाया तो वह आधी इंजेक्शन लगाकर भाग निकला। रात करीब 9 बजे परिजन गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जा रहे थे। इस क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने मृतका के पति नवीन कुमार को घटना की जानकारी दी। उस वक्त वह दिल्ली में थे।
शुक्रवार को घर पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस से घटना की शिकायत की। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। मृतका के पति ने ग्रामीण चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे सुपुर्द कर दिया। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, मृतका के परिजन दाह संस्कार में जुटे हैं।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…