समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार को वाहन की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 974 बोतलें जब्त की। इस मामले में पुलिस ने एक ड्राइवर और दो युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
दलसिंहसराय इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में एक वाहन को रोका गया, जिसमें छिपाकर कोडीन युक्त कफ सिरप की भारी खेप ले जाई जा रही थी। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें छुपाकर रखी गई 100 एमएल की कुल 974 बोतलें कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुईं।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला नशा तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिले में लगातार छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी।
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…