Samastipur

राजस्थान में सड़क किनारे सो रहे समस्तीपुर के मजदूर को JCB ने कुचला, मौत के बाद परिजनों में कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : राजस्थान के जयपुर में सड़क किनारे सोने के दौरान वाहन की टक्कर से समस्तीपुर के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा गांव के ललित पासवान का 27 साल का बेटा साजन कुमार है। मजदूर का शव मंगलवार को हांसा गांव पहुंचते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

बताया गया है कि साजन राजस्थान के जयपुर स्थित किशनगढ़ में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 3 दिन पहले काम से लौटने के बाद सड़क किनारे सोया हुआ था, इसी दौरान एक जेसीबी ने उसे कुचल डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने बताया कि साजन रोजी-रोटी कमाने के लिए डेढ़ महीना पहले राजस्थान गया था। जहां एक ठेकेदार के माध्यम से कंस्ट्रक्शन कंपनी में मकान निर्माण के काम में लगा हुआ था। भीषण गर्मी की वजह से वह साइट पर ही सड़क किनारे सो गया था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

एंबुलेंस के जरिए साथ काम कर रहे परिजन साजन का शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे। साजन की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उसे तीन बच्चा भी है। परिवार का यह इकलौता कमाऊ बेटा था। परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या भी हो गई है। अंतिम संस्कार के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago