समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना वार्ड संख्या-11 में गुरुवार की सुबह जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ पर चढ़े एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलो पासवान के पुत्र संतोष पासवान (28) के रूप में की गई है।
सदर अस्पताल पर मृतक के भाई रौशन पासवान ने बताया कि संतोष गांव के ही कुछ युवकों के साथ हरिशंकरी हाई स्कूल के पीछे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस दौरान पेड़ की एक डाली टूट गई और वह सीधा नीचे गिर गया। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और संतोष को मोरदीवा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने बताया कि संतोष के तीन छोटे-छोटे बच्चे है, वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…