समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में सोमवार को लोहिया आश्रम के सामनें एक रेलवे क्वार्टर में विवाहिता की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा रसलपुर निवासी सीताराम महतो के पुत्र अजीत कुमार की पत्नी रीना कुमारी (32) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतका का शव फंदे से संदेहास्पद स्थिति में लटका हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार रीना की शादी चार साल पहले अजीत कुमार से हुई थी और उसका एक पांच महीने का बेटा भी है। मृतका का मायका उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी वार्ड संख्या-5 में है। सदर सदर अस्पताल पर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से टांग देने का आरोप लगाया है।
मृतका के भाई सुनील कुमार ने बताया कि अजीत कुमार ने उनकी बहन रीना के माध्यम से हमारे कई रिश्तेदारों से कर्ज लिया था। इसी कर्ज को लौटाने को लेकर आए दिन बहन और जीजा के बीच विवाद होता था। सोमवार को भी पैसे को लेकर झगड़ा हुआ और उन्होंने मेरी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की, पुलिस को महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…