समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

डॉ. ललित घोष बने RSB इंटर विद्यालय के प्रभारी एचएम, DEO ने जारी किया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: आरएसबी इंटर विद्यालय (RSB Inter School) के प्रभारी एचएम अवधेश झा को निलंबित किए जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने वरीय सह विशिष्ट शिक्षक डॉ. ललित कुमार घोष को वहां का एचएम बनाया है। मंगलवार को डाॅ. घोष ने पदभार भी ग्रहण कर लिया। बताते चले कि तत्कालीन प्रभारी एचएम अवधेश झा द्वारा प्रभारी से मुक्त किये जाने को लेकर डीईओ को दिये गए आवेदन पर नए प्रभारी बनाये जाने को लेकर डीईओ कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से मंथन चल रहा था।

इसी बीच विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक डॉ. ललित कुमार घोष ने प्रभारी बनाये जाने में अपनी वरीयता से संबंधित डीईओ कार्यालय को आवेदन दिया। अपने आवेदन में डॉ. घोष ने पदस्थापना विवरणी सम्मिलित करते हुए अपनी विशिष्ट शिक्षक में योगदान व जन्मतिथि के मद्देनजर वरीयता के आधार पर प्रभारी नामित किये जाने की बात कही थी। बताते चलें की नीट यूजी परीक्षा में बाहरी शिक्षकों से वीक्षण कार्य कराने के मामले में डीईओ कार्यालय ने कारवाई करते हुए प्रभारी एचएम को निलंबित कर दिया था।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150