रैक प्वाइंट से चावल चोरी मामले में मुख्य आरोपी मिठू राय गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के भगवानपुर देसुआ रैक प्वाइंट पर 25 मई को मालगाड़ी से हुई चावल चोरी मामले में आरपीएफ ने मुख्य आरोपी मिठू राय को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी मिट्ठू राय के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा 2024 के एक मामले में चावल चोरी के ही मामले में वारंट जारी किया गया था तथा डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया गया था, लेकिन मिट्ठू राय पकड़ से बाहर था।

इसकी गिरफ्तारी आरपीएफ प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में विवेक कुमार, पीके चौधरी, राजु, राधेश्याम तथा सीआईबी की टीम के सहयोग से रात्रि में देसुआ में ही रेल लाइन के किनारे से की गई।

इससे पहले इस मामले में दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसकी पहचान भगवानपुर देसुआ निवासी देवन पासवान के पुत्र पीकअप चालक मणी पासवान व अंगारघाट थाना के सुपौल निवासी मंचन साह के पुत्र जुगाड़ ठेला चालक नाकेश कुमार के रूप में की गई है।




