समस्तीपुर/पूसा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़ा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन एडी कोवेरियंस (ईसी) टावर स्थापित करेगा। इस पहल का उद्देश्य कृषि और जलवायु अध्ययन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले फ्लक्स डेटासेट उत्पन्न करना और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है, जो चल रहे और भविष्य के अंतरिक्ष-आधारित कृषि मिशनों का समर्थन करेगा।
इसका उद्देश्य कार्बन और जल प्रवाह निगरानी करना है। यह कार्बन और जल प्रवाह की निगरानी में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोगी अनुसंधान को मजबूत करेगा। फसल उत्पादकता का अनुमान लगाने और भूमि-वायुमंडल अंतःक्रिया अध्ययन के लिए डेटा उत्पन्न करेगा। ईसी टावर से उत्पन्न डेटा का कई उपयोग है। यह ग्रॉस प्राथमिक उत्पादकता (जीपीपी) और शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता (एनपीपी) विश्लेषण का काम करेगा। जीपीपी और एनपीपी के विश्लेषण के लिए उच्च आवृत्ति और सटीक डेटा देगा।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…