Samastipur

समस्तीपुर चीनी मिल के पास डायन कहकर महिला को अर्धनग्न कर की मारपीट, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के चीनी मील चौक के पास एक महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गयी इसके बाद पीड़ित महिला ने नगर थाने में आवेदन देते हुए दिलीप राम समेत उसके परिवार के 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मगरदही घाट वार्ड संख्या-25 चीनी मिल के आजाद राम के पुत्र दिलीप राम के रूप में की गई है।

बताया गया है कि पहले दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई फिर दूसरे दिन महिला को जबरन पकड़ कर पंचायत के लिए ले जाया गया। जहां उसे डायन बताकर अर्धनग्न कर उसके साथ पुनः मारपीट की गई। इसके बाद घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को बचाया और इलाज के लिये भेजा। इस दौरान मां को बचाने आए उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। इस संबंध थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

28 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago