Samastipur

समस्तीपुर में भोजपुरी गाने पर रील बनाने पर युवक को बेरहमी से पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहुरी गांव में भोजपुरी गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाने पर गांव के ही कतिपय लाेगाें ने एक युवक काे मारपीट कर जख्मी कर दिया। मंगलवार दोपहर परिजनों जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जख्मी की पहचान झहुरी गांव के वार्ड 12 निवासी जयकरण सहनी के पुत्र विवेक कुमार के रुप में हुई है।

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने घर में था। तभी बीस-पच्चीस की संख्या में लोग उनके दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे। वह शोर-शराबा सुनकर अपने दरवाजे पर निकला। तभी लोगों ने धौंस दिखाकर पिस्टल की नोक पर उसे जबरन बांध किनारे गाछी में ले गये। वहां बंधक बना कर लाठी-डंडा और पिस्टल के बट से मारपीट कर जख्मी कर दिया व पोस्ट को डिलीट करवाया।

इसके बाद घर से थोड़े दूर अचेतावस्था में लाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने इंस्टाग्राम आइडी पर भोजपुरी गाने में एक रील बनाया था। जिसको लेकर गांव के एक व्यक्ति ने आपत्ति जतायी थी। जबकि उसमें कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं था। पीड़ित ने सदर अस्पताल में पुलिस को फर्द बयान दर्ज कराया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

3 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

6 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

6 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

7 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

10 घंटे ago