Samastipur

बैंक लूटकांड का कुख्यात बदमाश नगर पुलिस के हिरासत से हथकड़ी समेत फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाना पुलिस के हिरासत से शुक्रवार को लूटकांड का एक कुख्यात बदमाश फरार हो गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से फरार कुख्यात की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाले चंदू पासवान के रूप में की गई है। उसकी बरामदगी को लेकर नगर समेत मुफस्सिल व आसपास के सभी थानों की पुलिस छापेमारी में जुटी रही। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ व नगर पुलिस की टीम ने उसे गुरुवार को चर्चित बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में गिरफ्तार किया था।

उसकी निशानदेही पर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई जहां से एक सोनार को लूट के आभुषण के साथ गिरफ्तार किये जाने की भी चर्चा है। इसके अलावे महिला व कई संदिग्धों को भी पुलिस ने चंदू की निशानदेही पर गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस के कोई भी अधिकारी अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 7 मई को शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 10 करोड़ रुपये के आभूषण व 15 लाख रुपये नगद की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को की थी। इसके बाद गुरुवार की रात भर पुलिस की अलग-अलग टीमें आभूषण बरामदगी व बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर मोहिउद्दीननगर, वैशाली समेत अन्य जगहों पर छापेमारी में जुटी हुई थी।

 

इसी कमरे से फरार हुआ आरोपी

इधर चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना पुलिस के आवासीय परिसर में एक कमरे में दोनों हांथों में हथकड़ी लगाकर बंद रखा गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। लेकिन इस बीच शुक्रवार को दिन-दहाड़े करीब दो बजे के आसपास वह आवासीय परिसर से पेशाब करने के बहाने तैनात जवान को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने के उत्तर तरफ की छोटी गेट से हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार अपराधी की तलाश में पुलिस ने समस्तीपुर सहित विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। इधर इस गंभीर लापरवाही को लेकर पुलिस के वरिय अधिकारियों द्वारा नगर पुलिस से जवाब-तलबी की जा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा घेरे में रहने के बावजूद आखिर अपराधी फरार कैसे हो गया। इधर इस मामले को लेकर पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बताने से बचते नजर आते रहे।

झाड़ियों में बदमाश को तलाशती पुलिस

सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक लूटकांड मामले में चंदू पासवान की गिरफ्तारी की गई थी। उससे पूछताछ कर पुलिस अन्य जगहों पर छापेमारी में जुटी हुई थी, इस बीच पेशाब करने के बहाने वह पुलिस जवान को चकमा देकर फरार हो गया। इसमें लापरवाही के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द चंदू पासवान को भी पकड़ लिया जाएगा।

मोहिउद्दीननगर से सोनार को आभूषण के साथ उठाया :

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। गुरुवार की रात मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से एक सोनार को लूट के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला समेत कई संदिग्ध अभी पुलिस हिरासत में है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने लूटा था बैंक :

गौरतलब है कि बीते 7 मई को समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें चंदू पासवान भी शामिल था। सीसीटीवी से प्राप्त हुलिया से भी चंदू पासवान का चेहरा मेल खाया था। बदमाशों ने 10 करोड़ का सोना व 15 लाख नगद लूट लिया था। इस मामले में पहले पुलिस ने कारवाई करते हुए दो लाख के इनामी करमवीर उर्फ धर्मवीर व एक सोनार समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में आभूषण, नगद व हथियार बरामद हुए थे।

कोर्ट कैंपस से भी चार बंदी हुए थे फरार :

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से 28 मई को हाजत से भागे चार बंदियों की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसमें भी फरार बंदियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी है, जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा था। इसके अलावे वैशाली के भगवानपुर सहदा गांव निवासी शिवजी सहनी का पुत्र अरविंद सहनी, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के मुंगौली निवासी शिवनंदन राय का पुत्र मनीष कुमार और इसी गांव के सुरेश राम का पुत्र मनजीत कुमार शामिल था। पुलिस को अब तक उन फरार बंदियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। इधर शुक्रवार को फिर से बैंक डकैती लूटकांड के आरोपी चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद लोग पुलिसिया कार्यशैली पर उंगली उठा रहे है।

SDPO ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago