Samastipur

मुसरीघरारी में उचक्कों ने युवक को चकमा दे ATM कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार रूपये

समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- मुसरीघरारी चौक स्थित केनरा बैंक के एटीएम से एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की निकासी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी दशरथ गिरि के पुत्र प्रेमनाथ गिरि के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक सोमवार की दोपहर मुसरीघरारी स्थित एसबीआई के एटीएम से अपनी बीमारी के इलाज के लिए कुछ रुपए निकालने गया था। लेकिन वहां से रुपए की निकासी नहीं हो सकी। इसी दौरान वहां पर मौजूद चार युवकों ने उसे बहलाफुसला कर मुसरीघरारी-समस्तीपुर रोड में संचालित केनरा बैंक से एटीएम से रुपए निकालने की सलाह दी। इस बीच अज्ञात युवकों ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर बदल लिये। जब युवक रुपए की निकासी के लिए गया तो उसका एटीएम बंद बताया गया।

वहीं एसबीआई के शाखा प्रबंधक से पूछने पर पता चला कि एक घंटा पूर्व उसके खाते से 40 हजार की निकासी हो चुकी है। इस घटना से युवक बेहोश हो गया। बेहोश युवक का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। संवाद प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago