Samastipur

एंबुलेंस की टक्कर में 5 की मौ’त के बाद समस्तीपुर में मृतकों के घर पर कोहराम, यूपी से पिता का शव लेकर लौट रहा था घर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

एम्बुलेंस से पिता का शव लेकर आ रहे पुत्र समेत बिहार के पांच लोगों की मौत यूपी में हो गई। घटना उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई। मरने वालों में समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव के अशोक शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (30), पड़ोसी बलराम शर्मा के पुत्र रवि शर्मा (27), परिचित हथौड़ी थाना क्षेत्र के रवि टोला के स्व. राम प्रसाद शर्मा के पुत्र फुलो शर्मा सहित एम्बुलेंस चालक और खलासी शामिल थे। वहीं वारिसनगर थाना क्षेत्र के पूरनाही पंचायत के वार्ड 8 निवासी युगेश्वर राय के पुत्र शंभु राय गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक राजकुमार शर्मा अपने पिता अशोक शर्मा का शव लेकर गांव लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मछली लोड पिकअप से एंबुलेंस की टक्कर हो गई जिसमें एंबुलेंस पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। राजकुमार फरीदाबाद से रामभद्रपुर गांव निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर एंबुलेंस से समस्तीपुर के गांव आ रहे थे। इसी दौरान मछली लोड पिकअप में एंबुलेंस ने ठोकर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

12 जून को ही अशोक शर्मा गए थे दिल्ली

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी अशोक शर्मा 12 जून को दिल्ली गए थे जहां हार्ट अटैक के कारण एक दिन पूर्व उनका निधन हो गया। उनका लड़का राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा दिल्ली में ही फैक्ट्री में काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वही रामभद्रपुर के बलराम शर्मा का पुत्र रवि शर्मा भी दिल्ली में ही फैक्ट्री में काम करता था और राजकुमार शर्मा के पिता अशोक शर्मा के शव के साथ गांव आ रहा था। रास्ते में एंबुलेंस और मछली लोड पिकअप की टक्कर में पाचों की मौत हो गई।

मां से हुई थी बात

लोगों का कहना है कि राजकुमार शर्मा ने अपनी मां से रविवार की सुबह 4:00 बजे के करीब फोन पर बात की थी। रवि शर्मा ने भी अपने मां से फोन पर बात कर की। रविवार की सुबह सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत होने की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों की चित्कार से माहौल काफी गमगीन बन गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

8 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

8 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

12 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago