समस्तीपुर/वारिसनगर : डीआईयू की टीम व वारिसनगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 8 हजार के इनामी बदमाश कुख्यात चकमेहसी थाना क्षेत्र के भागीपट्टी के रहने वाले सन्नी राय उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है।
जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल सन्नी राय उर्फ सन्नी का नाम शामिल है। पुलिस मुख्यालय से उक्त आरोपित के विरुद्ध 8 हजार का इनामी भी घोषित कर रखा था। मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सन्नी राय उर्फ सन्नी जिले के चकमेहसी, खानपुर, कल्याणपुर और वारिसनगर पुलिस थाना में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी एसटी के चार अलग अलग मामलों में वांछित रह चुका है। जिले क टॉप टेन अपराधियों की सूची में उसका नाम शामिल है। पुलिस को लंबे समय से उक्त आरोपित की तलाश थी।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…