Samastipur

39.81 करोड़ की लागत से विकसित होगा मुक्तापुर मोईन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 24 महीने में काम को पूरा करने का लक्ष्य 

समस्तीपुर में इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा मुक्तापुर लेकफ्रंट, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर [ अविनाश कुमार] : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (बीएसटीडीसी) ने समस्तीपुर में मुक्तापुर मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। यहां बनने वाले लेकफ्रंट का टेंडर पटना स्थित निर्माण कंपनी मेसर्स रामा एंड संस ने ली है। आने वाले कुछ दिनों में इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई थी। लेकफ्रंट परियोजना को 37.96 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। इसके बाद 25 अप्रैल को 39.81 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई। मात्रा के बिल के आधार पर अनुमानित लागत 37.96 करोड़ थी। निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि से 24 महीने के भीतर इसे पूरा किया जाना है।

बताया गया है कि 4 जून को बीएसटीडीसी के पटना मुख्यालय में तकनीकी बिड मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता बीएसटीडीसी के मुख्य अभियंता ने की और इसमें उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता ने भाग लिया। इससे पहले 15 मई की अंतिम प्रस्तुति तिथि तक, बीएसटीडीसी को दो बिड प्राप्त हुईं थी। पहली बिड मेसर्स रामा एंड संस, किदवईपुरी, रोड नंबर 10, श्री कृष्ण नगर, पटना से आयी थी। वहीं दूसरी बिड मेसर्स सिंघल एंटरप्राइजेज, 34ए मेटकाफ स्ट्रीट, चौथी मंजिल, सुइट नंबर 4एफ/1, कोलकाता द्वारा प्रस्तुत की गई थी।

जांच करने पर, तकनीकी बिड मूल्यांकन समिति ने दोनों फर्मों की बिडो को रिस्पांसिव पाया गया। हालांकि, यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि दोनों निविदाकारों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्रों का आगे सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई दस्तावेज जाली या मनगढ़ंत पाया जाता है, तो बिहार ठेकेदार पंजीकरण नियम, 2007 के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिर दोनों निविदाकारों को तकनीकी रूप से योग्य घोषित किए जाने के बाद, उनकी वित्तीय बिड खोली गईं। मेसर्स रामा एंड संस सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरे और उन्हें 38.91 करोड़ का ठेका दिया गया।

समस्तीपुर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :

नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले मुक्तापुर मोईन में लेकफ्रंट परियोजना से उम्मीद है कि यह क्षेत्र एक प्रमुख इको-टूरिज्म और मनोरंजन स्थल के रूप में बदल जाएगा। यह विकास स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए नए अवकाश के अवसर प्रदान करेगा। मुक्तापुर मोइन पूर्व से मछली पालन को लेकर चर्चित रहा है। अब इसको नया लुक मिलने वाला है। मछली पालन का काम, तो इसमें पूर्व की तरह चलेगा ही। वहीं, इसमें नौका विहार की व्यवस्था की जायेगी।

लेकफ्रंट के चारों ओर वाकिंग पथ भी बनाया जायेगा। वन विभाग की ओर से इको पार्क में तरह- तरह के पौधे लगाये जायेंगे। इसके लुक को पूरी तरह आकर्षित किया जायेगा, ताकि पर्यटक को यह अपनी ओर आकर्षित कर सके। यह अनोखा लेकफ्रंट समस्तीपुर जिले को एक नयी पहचान दिलायेगा। लेकफ्रंट के आसपास कई दुकानें भी बनाने की योजना है। वहीं फुटकोर्ट का भी निर्माण कराया जायेगा।

मुक्तापुर में बनने वाला लेकफ्रंट समस्तीपुर- दरभंगा मुख्यपथ पर जिला मुख्यालय से करीब 3-4 किलोमीटर पर स्थित होगा। यहां महज एक किलोमीटर की दूरी पर आमस- दरभंगा एक्सप्रेस भी होगा। यह लेकफ्रंट समस्तीपुर के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इसे विकसित किए जाने के बाद फुर्सत के समय में लोग परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।इसके अलावे मुक्तापुर और आसपास के इलाकों का तेजी से विकास होगा और इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

3 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

9 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

17 घंटे ago