समस्तीपुर/हसनपुर : सामाजिक कुप्रथा बाल-विवाह को रोकने के लिए विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों ने शपथ लिया। बाल विवाह के स्वरूप, इसके दुष्परिणाम और इसके उन्मूलन के लिए किये जा सकने वाले वांछित प्रयासों की भी चर्चा हुई। एक एकांकी के माध्यम से बच्चों को इस कुप्रथा के बारे में बताया गया।
शिक्षक बैद्यनाथ रजक ने कहा कि बाल विवाह एक ऐसी कुरीति है जो बच्चों को पढ़ने की उम्र में ही पारिवारिक बंधन में जकड़ देती है। बीईओ संगीता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ युवा वर्ग को भी इसके प्रति दृढ़ संकल्पित होना होगा। मौके पर अशोक कुमार पासवान, रामभरोस राम, राम कुमार, आनंद कुमार, अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, मुन्नी कुमारी, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…