Samastipur

समस्तीपुर SP ने वैनी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एसपी अशोक मिश्रा ने बुधवार को वैनी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एसपी ने कार्यालय पंजियों, सीसीटीएनएस सिस्टम, निर्माणाधीन थाना के नये भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद लंबित कांडों की समीक्षा कर अनुसंधानकर्ता को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने एवं फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने, मुख्य मार्ग में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया। एसपी ने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, अपराध पंजी, मालखाना पंजी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को समाज में अशांति फैलाने वाले लोगों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

15 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago