Samastipur

समस्तीपुर में बक्सर के यात्री की ट्रेन से गिरकर मौ’त, हाजीपुर-बरौनी रूट पर बोचहा हाॅल्ट के पास हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- हाजीपुर-बरौनी रेल खंड पर ट्रेन से नीचे गिरने से एक यात्री का पैर कट गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना विद्यापतिनगर के बोचहा हॉल्ट के पास की है। मृतक की पहचान बक्सर के धकौंज निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र भिखारी यादव के रूप में हुई है। रेल पुलिस की ओर से परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

स्थानीय चौकीदार विकास कुमार ने बताया कि हॉल्ट के पास ट्रेन से एक यात्री के गिरने की सूचना मिली थी। उसका पैर कट गया था। रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में पड़ा था। रेल पुलिस ने घायल को PHC में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले युवक ने 2 मोबाइल नंबर बताया था। फोन करने पर पता चला कि युवक बक्सर का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

49 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

58 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

1 घंटा ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago