Bihar

बिहार में एक और रूट पर नमो भारत (वंदे मेट्रो) ट्रेन चलाने की तैयारी, 2 शहरों में विकल्प देख रहा रेलवे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एक और रूट पर नमो भारत (वंदे मेट्रो) ट्रेन चलेगी। पटना से गयाजी या बक्सर के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे द्वारा दोनों रूट पर पर इस ट्रेन के परिचालन की फिजिबिलिटी देखी जा रही है। हाल ही में पटना से मधुबनी जिले के जयनगर तक बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन चलाई गई थी। अब पटना से एक और शहर के लिए यह ट्रेन चलाने की तैयारी है।

दरअसल, जयनगर वाली नमो भारत ट्रेन का रैक 8 घंटे तक पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ा रहता है। यह ट्रेन सुबह 10 बजे पटना पहुंच जाती है और शाम 6 बजे के आसपास जयनगर के लिए रवाना होती है। इस बीच की अवधि का इस्तेमाल अन्य मार्गों पर करने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। ऐसे में रेलवे यह विचार कर रहा है कि इस अवधि में इसका परिचालन पटना से बक्सर या गयाजी के लिए किया जाए।

अभी तक रेलवे ने आधिकारिक तौर पर कोई भी फैसला नहीं लिया है। पटना से बक्सर और गयाजी, इन दोनों मार्गों पर नमो भारत ट्रेन के परिचालन की अवधि देखी जाएगी। इसके बाद ही रेलवे निर्णय लेगा। दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम आधार राज ने कहा कि दोनों मार्गों में से जिस मार्ग पर चलाना सुगम और अनुकूल होगा, वहां नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

पटना-जयनगर नमो भारत ट्रेन की शुरुआत पिछले महीने ही हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था। पटना से जयनगर के बीच सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चल रही है। पहले इसका नाम वंदे मेट्रो था। इसका किराया 85 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 340 रुपये है। नमो भारत ट्रेन को कम दूरी वाले शहरों के बीच चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

16 मिनट ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

5 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

6 घंटे ago