समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया में ठनका की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग की पहचान पतैलिया निवासी स्वर्गीय राम सागर चौरसिया के करीब 60 वर्षीय पुत्र राम उदगार चौरसिया के रूप में की गई हैं। वहीं मौत के बाद बुजुर्ग के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार के शाम तेज आंधी और बारिश की चपेट में बुजुर्ग आ गये, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब बारिश छूटने के बाद लोग उनको ढूंढते हुए खेत पहुँचे तो देखा वे मृत्य पड़े थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने खेत घूमने गए थे। इसी क्रम में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। वहीं ठनका गिरा और ठनका की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। जब बारिश छुटी तो हम लोगों ने उनको खोजबीन किया तो देखा वह खेत में मृत्य पड़े हुए थे। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी रो-रोकर वेसुध हो रहे थे। वहीं स्थानीय मुखिया परिजनों से मिलकर ढांढस बढ़ाने में जुटे थे।
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…