Samastipur

CBSE 10वीं व 12वीं की परीक्षा परिणाम में विभूतिपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा 13 मई को घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में प्रखंड के दाहु चौक आरडी कॉम्लेक्स स्थित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न-गोल्ड मेडल से सम्मानित विद्यालय सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल +2 के छात्रों ने शानदार सफलता अर्जित की। स्कूल का परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावकों और छात्रों में अत्यंत हर्ष का माहौल है।

कक्षा 12 वीं में प्रतिक चौहान ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 10वीं में एंड्री परासर ने 95.4% अंकों के साथ टॉप किया। विद्यालय के प्राचार्य उज्ज्वल कुमार गौतम ने इस सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के इस सफलता में शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा है। वहीं विद्यालय के निदेशक विजय कुमार चौधरी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक और नैतिक विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाना है। यह परिणाम दर्शाता है कि हमारा प्रयास सही दिशा में है। हम अपने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय में इस सफलता को लेकर शिक्षकों के बीच उत्सव का माहौल है और अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की मेहनत और स्कूल के योगदान की सराहना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में MDM के साफ-सफाई पर नजर रखेंगे अधिकारी

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के लगातार…

5 घंटे ago

सरायरंजन के कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में…

6 घंटे ago

कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 86 हजार रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख गांव में सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों…

7 घंटे ago

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! समस्तीपुर में साढ़े 12 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से फरार कैदी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भागने के बाद पहुंचा था रिश्तेदार के घर

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पाक्सो मामले…

8 घंटे ago