Samastipur

विभूतिपुर में हुए सड़क हादसे में चार लोग ज’ख्मी, स्कूली छात्रा से छेड़खानी के दौरान ग्रामीणों के दौराने पर दो बाइक आमने-सामने भीड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जख्मी लोगों की पहचान चाँदसुरारी निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र दशरथ राय, चांदसुरारी निवासी अर्जुन राय के पुत्र रजनीश कुमार, झाहुरा निवासी कृष्ण देव के पुत्र अनिल कुमार व संजू देवी के रूप में कई गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है दो बाइक सवार युवक कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना रहा था। उसी क्रम में कुछ लोगों ने उसको छात्र के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करते हुए देख लिया। लोगों को देखकर वह बाइक लेकर तेजी से भागने लगा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक अन्य बाइक ने भाग रहे युवकों के बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें वे जख्मी हो गए। इस घटना में कुल चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है।

मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद छेड़खानी करने वालों युवकों की लोगों ने घेराबंदी कर पिटाई भी कर दी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय विभूतिपुर थाने को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंचे विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने पहुंचकर सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएससी विभूतिपुर में भर्ती कराया है, वहीं दोनों बाइक को भी जप्त कर लिया।

घटना के बारे में राहगीरों की माने तो लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले दोनों युवक शराब के नशे में थे। स्कूल से पढ़ कर लौट रहे छात्रा से छेड़खानी छेड़खानी करते हुए राजगीरों ने देख लिया तो वह बाइक को तेजी से लेकर भागना चाहा। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी जख्मी का इलाज स्थानीय पीएचसी विभूतिपुर में जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

8 मिनट ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

7 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

7 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

16 घंटे ago