समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर के तीन पंचायतों में DDC ने मनरेगा व पीएम आवास योजना का किया निरीक्षण, आवास योजना में गति लाने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- उप-विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र के तीन पंचायतों में मनरेगा व पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। उसके बाद प्रखंड कार्यालय सभागार में आवास सहायकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। डीडीसी ने सभी आवास सहायकों से पीएम आवास योजना में गति लाने, अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन लाभुकों के द्वारा राशि का उठाव कर निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। वैसे लाभुकों की पहचान कर उनसे राशि वापसी की प्रक्रिया शुरू किया जाय।

इससे पूर्व डीडीसी ने विभूतिपुर उत्तर पंचायत में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश निर्माण एजेंसी को दी। भुसवर पंचायत में मनरेगा पार्क एव बकरी शेड का निरीक्षण करने के बाद पीएम आवास के लाभुकों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।गंगौली मंदा पंचायत में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।साथ ही आमजनों से मिलकर सरकार की योजना को लागू करने को लेकर उत्प्रेरित किया। मौके पर बीडीओ चन्द्र मोहन पासवान, मुखिया रणजीत कुमार महतो, मनोज यादव, विभा कुमारी आदि उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150