समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाने की पुलिस ने महम्मदपुर सकरा पंचायत स्थित बरैया गाछी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान धंधेबाज वहां से फरार हो गया। बताया गया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 143.910 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद की गई शराब में ब्लेंडर प्राइड, रॉयल स्टैग के साथ टेट्रा की बोतलें शामिल हैं।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि शराब बरामदगी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें संलिप्त धंधेबाज की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आपको बताते चलें कि यह इलाका लंबे समय से शराब तस्करी का गढ़ बना हुआ हैं। शराब धंधेबाजों द्वारा इसे गुप्त ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हालांकि पुलिस ने यहां से कई बार शराब बरामद किया है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…