मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत और बरौनी के गड़हारा में बने रेलवे मेटेंनेंस डिपो में मालगाड़ियों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों के फजीवाड़े का मामला सामने आया है। रेलवे की सामग्रियों और कर्मचारियों का इस्तेमाल करते हुए निजी एजेंसी मनमाना बिल देकर वसूली कर रही है। सीबीआई पटना और रेलवे के सतर्कता विभाग की संयुक्त जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के दौरान रेलवे के संसाधनों का इस्तेमाल कर निजी एजेंसी द्वारा 2.62 करोड़ का बिल बनाए जाने की जानकारी मिली। इस मामले में सीबीआई प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक देश भर में चलने वाली मालगाड़ियों के रखरखाव को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित नारायणपुर अनंत और बरौनी के गड़हारा में मेंटेनेंस डिपो बना है। यहां अनलोडिंग के बाद सभी मालगाड़ियों को यहीं से 10 से 12 दिन के अंदर ब्रेक पावर सर्टिफिकेट अनिवार्य लेना होता है। मालगाड़ी के तमाम उपकरणों और बॉडी की जांच तथा मरम्मत के बाद यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके लिए रेलवे के कर्मी और संसाधन के साथ ही रांची की एक निजी एजेंसी को भी जोड़ा गया है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…