समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग ने विभूतिपुर प्रखंड में फर्जी शिक्षकों के बहाली मामले को लेकर अपनी कारवाई तेज कर दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने विभूतिपुर प्रखंड के 8 फर्जी बीपीएससी शिक्षकों के नियुक्ति से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 16 मई को सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह सुनवाई क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी।
जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुलाया गया है उनमें प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर विशनपुर विभूतिपुर, मध्य विद्यालय समर्था विभूतिपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तरूणियां विभूतिपुर, प्राथमिक विद्यालय धोबी टोल बोरिया वार्ड संख्या-7, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदरिया विभूतिपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर मुसहरी विभूतिपुर, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया विभूतिपुर शामिल है।
डीपीओ स्थापना द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि विभूतिपुर के तत्कालीन बीईओ कृष्ण देव महतो पर सेवा निवृत्ति के विरूद्घ गठित आरोपों यथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रधानाध्यापक के मिलीभगत से 8 फर्जी बीपीएससी (टीआरई-1) शिक्षकों का योगदान कराने आदि आरोपों से संबंधित विभागीय कार्रवाई संचालित है। डीपीओ स्थापना द्वारा जारी पत्र में सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों, संलग्न पत्रों और प्रतिवेदन के साथ उपस्थित हों और वस्तुस्थिति स्पष्ट करें।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…